





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक सड़क हादसे में करीब डेढ़ दर्जन भेड़ों की मौत हो गई । हादसा भारतमाला देशनोक-बीकानेर रोड पर हुआ जहाँ सड़क पर 17 भेड़े मृत अवस्था में मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी है। प्रथम दृष्ट्या वाहन की टक्कर से भेड़ों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।




