





Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात से उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में तेज़ी से सर्दी की ठिठुरन बढ़ने लगी है। अब धूप सुहाने लगी है। बीकानेर, चुरू शेखावाटी बेल्ट समेत कई जिलों में दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार डूंगरपुर, जालोर, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर और अन्य जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जिससे दिन में सर्दी का प्रभाव बढ़ गया। मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले दो दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। हालांकि इसके बाद 27 नवंबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। दिसंबर से फरवरी तक सर्दी का तेज असर रहेगा। राजस्थान में सर्दी के मौसम में अनेक पश्चिमी देशों से न केवल पर्यटक बल्कि पक्षी भी अच्छी संख्या में पहुंचते है। इसकी वजह है सर्दी के साथ गुनगुनी धूप।




