ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260414 184131 खनिज और राजस्व विभाग की कार्रवाई, 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन, 4 मशीनें जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसरण में मंगलवार को अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। मौके से इन चारों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना रणजीतपुरा को सूचित कर मौके पर बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अभियंता पुरोहित ने बताया कि इस जिप्सम खनन पर कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति राशि आरोपित की गई है। यह कार्यवाही खनि कार्यदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं बज्जू तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश जी एवं हल्का पटवारी रवि भान सिंह द्वारा की गई।


Share This News