ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251231 100334 बीकानेर परकोटे में व्यक्ति पर रॉड से हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे में नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा लोहे की रोड से हमले का मामला सामने आया है। स्वामियों के मोहल्ला स्थित हरि हेरिटेज के पास एक युवक ने भवन संचालक संजय व्यास पर लोहे की रोड से हमला बोल दिया। इस हमले मेंं संजय व्यास के सिर पर चोट आई है। सड़क पर पड़ी बजरी को किनारे करने की बात संजय व्यास ने देवकिशन मून्दड़ा व उसके बेटे से कही। जिस पर दोनों जने आग बबूला हो गये और आपसी कहासूनी के बाद मून्दड़ा व उसके बेटे ने संजय पर लोहे की रोड से वार कर दिया। जिससे संजय लहुलूहान हो गये। जिसे पहले सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीबीएम रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र को थाने ले गई। फिलहाल दोनों पक्षों के लोग आमने सामने है।

IMG 20260414 223121 बीकानेर परकोटे में व्यक्ति पर रॉड से हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News