ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260414 183057 scaled बाल विवाह में नहीं लगाएंगे टेंट व्यवसायी, शपथ ग्रहण बुधवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से बाल विवाह न करने की अपील की पहल करते हुए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति ने निर्णय लिया है कि अगर कोई बाल विवाह करेगा। उसके यहां टेंट नहीं लगाया जायेगा। बल्कि जरूरतमंद कन्या के विवाह में टेंट में जितनी राहत दे सकते है, वो दी जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि बाल विवाह रोकने के सरकार की जागरू कता मुहिम में टेंट व्यवसायी साथ है। जिसके चलते इस प्रकार का अहम फैसला किया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि विगत दिनों नवगतिठत जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित होगा। जिसमें ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र जिन्दल का मुख्य आतिथ्य रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व समिति के प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश छींपा ,प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह, डी पी पच्चीसिया, बाबूलाल रानावत भी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशन लाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत सहित समस्त कार्यकारिणी शपथ लेगी।
अनेक मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि समारोह के बाद प्रदेश व जिलेभर से आएं टेंट व्यवसायियों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें जीएसटी स ंबंधित खामियों को दूर करने,टेंट व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर मंथन किया जायेगा और सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा एगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से करीब 100 टेंट व्यवसायी समारोह में शिरकत करेंगे। इसको लेकर टेंट व्यवसायियों की बैठक रखी गई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में चन्द्र प्रकाश भाटी,बुलाकी चौधरी, बसंत चांडक ,प्रेम,नन्दू सिंह, भीमसेन, राजेन्द्र, मनोज कु मार, विमल कुमार सहित अनेक जने मौजूद रहे।


Share This News