





Thar पोस्ट। बीकानेर में उदयरामसर के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर अल्टो कार और बाइक सवार की तेज भिड़ंत हुई जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिस बाइक से कार की टक्कर हुई उस बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस पहुच गई। सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया जा रहा है मृतक की पहचान हितेश उदरामसर के रूप में हुई है।




