ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 छेड़छाड़ के आरोप में पत्थरबाजी, इलाके में तनाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात बीकानेर नयाशहर थाना इलाके में तनाव के हालात हो गए। पुलिस के मुताबिक नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित चौखूंटी इलाके में सोमवार देर रात छेड़छाड़ के आरोप को लेकर पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बड़ी संख्या में लोग मोहल्ले से लाठियां लेकर आते और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी लाठियां लेकर सामने आए, लेकिन टकराव बढ़ते ही पीछे हटते दिखे। कुछ देर तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे और झड़प की स्थिति बनी रही। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस बल मौके पर तुरंत पहुंच गया।हालात को काबू में करने के लिए जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। पुलिस बल रातभर मौके पर मुस्तैद रहा।

इस दौरान सीओ सिटी अनुज डाल ,नयाशहर थानाधिकारी रोहित चौधरी ,कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएसी के जवान मौके पर मौजूद रहे। थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग नयाशहर थाने पहुंचे।

इस संबंध में परिवाद भी दिया गया है,जिसमें आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी मोहल्ले में घुस आए और लाठियों,सरियों तथा पत्थरों से हमला किया।

एसएचओ रोहित चौधरी के अनुसार घटना देर रात की है।आरोप है कि मोहल्ले में घुसे लोगों ने पत्थरबाजी की और इसके बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद और अधिक बढ़ गया।

विरोध करने पर आरोपित युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए व स्थिति बेकाबू हो गई। कहासुनी के बाद मामला पत्थरबाजी तक पहुंचा गया। दोनों ओर से पत्थर फेंके गए,जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।


Share This News