





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर आज सुबह करीब 9,30 बजे रामपुरा बस्ती में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला। मृतक की उम्र करीब 39 वर्ष सोनू तेजी पुत्र राम देव निवासी गांव थांवला ,डेगाना नागौर का है । वर्तमान पता-लाल ख़ान की बाड़ी, नई मस्जिद के पास रामपुरा बस्ती लालगढ़ बीकानेर में रहा था।





इसकी सूचना मिलने पर ख़िदमदगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे । संबंधित मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल पहुंचाया गया। इसमे ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई
मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान व राजकुमार खड़गावत का सहयोग रहा।