ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 3 कृषि भूमि में धोखाधड़ी का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विक्रयित भूमि को पुनः बेचने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज। बीकानेर में कृषि भूमि से संबंधित धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का एक गंभीर मामला सामने आया है। परिवादी अल्लादीन निर्वाण पुत्र हुसैन खान, निवासी अलख सागर रोड, बीकानेर ने आरोप लगाया है कि पनपालसर स्थित खसरा नंबर 47 की कृषि भूमि, जो वर्ष 1993 में विधिवत रजिस्टर्ड बैनामे के माध्यम से नीलम निर्वाण, छोटी निर्वाण और बसु मालावत के नाम विक्रय की जा चुकी थी, उसे आरोपियों द्वारा मिलीभगत कर पुनः बेच दिया गया।
परिवादी के अनुसार, उक्त भूमि पर खरीदारों का लंबे समय से कब्जा चला आ रहा था, बावजूद इसके आरोपियों ने जानबूझकर साजिश रचते हुए उसी भूमि का दोबारा विक्रय कर दिया। इस प्रकरण में चुन्नी देवी चौपड़ा, शांतिलाल चौपड़ा, विमल कुमार चौपड़ा, विनोद कुमार चौपड़ा, सुमन देवी कोचर, सलमा तथा मोहम्मद इस्माइल खोखर सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं।
परिवादी का यह भी कहना है कि आरोपियों को भूमि के पूर्व विक्रय की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने यह कृत्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


Share This News