





Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में मास्टर बच्ची कल्ब एव इलायट जयपुर के मध्य खेला गया। काफी संघर्ष पूर्ण मैच में इलायट जयपुर ने पहले हाफ में जयपुर के युवराज ने 11 वे मिंनट में 1 गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई एवं विजय हुई। मैन ऑफ द मैच मास्टर बच्ची कल्ब के रियांश ढाका को दिया गया। प्रथम मैच के मुख्य अतिथि शिव शंकर जागा पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी थे। दूसरा एवं प्रथम सेमीफइनल मैच राजस्थान पुलिस एवं उदय कल्ब के बीच खेला गया। जिसमे राजस्थान पुलिस ने मैच के पहले हाफ के 34 वे मिनट में यूवराज ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई वही दूसरा हाफ में दूसरा गोल राजस्थान पुलिस के इमरान ने करके 2-0 से उदय कल्ब को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सचिव भरत पुरोहित ने बताया की आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच गौरव वाशु को दिया गया। वरिष्ठ खिलाडी सम्मान तुलसी दास शर्मा को दिया गया। कल्ब के अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया की पहले सेमीफइनल मैच के मुख्य अतिथि अभिमन्यू शर्मा अध्यक्ष सचिवालय अधिकारी सेवा संघ व् महेश व्यास राजस्थान पुष्करणा संघ थे। विशिष्ट अतिथि डॉ नन्द किशोर पुरोहित थे। दूसरा सेमीफइनल मैच इलायट जयपुर व् हनुमानगढ़ के बीच दोहपहर 3 बजे खेला जायेगा।




