ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260403 192318 scaled अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई: 5 डम्पर जब्त, लाखों की वसूली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से सिलिका रेत परिवहन करते कुल पांच डंपर जब्त किए गए तथा संबंधित वाहन चालकों/मालिकों पर जुर्माना लगाया गया।

एक डम्पर अवैध सिलिका रेत से भरा हुआ पाए जाने पर थाना श्रीडूंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया, जबकि दो अन्य डम्परों को मौके पर ही जब्त किया गया। इन तीनों वाहनों पर कुल 4,76,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें से 2,88,000 रुपए की राशि मौके पर ही वसूल कर ली गई।

इसी क्रम में नाल क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सिलिका रेत से भरे दो डम्परों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर कुल 2,88,000 रुपए जुर्माना लगाते हुए पूरी राशि की वसूली कर ली गई।

पुरोहित ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


Share This News