ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 2 युद्ध : देश और दुनिया की खबरें, भारत में लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक फिर चेतावनी दी है, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके सबसे बड़े पुल को हमले में ध्वस्त कर दिया गया है, और अब ईरान के लिए बहुत देर होने से पहले समझौता करने का समय आ गया है

**सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती’, ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान…

**ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने आर्मी चीफ को हटाया, कई जनरल को भी जबरन कराया रिटायर

**पीएम मोदी आज दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर है। वह दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह पुडुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। जहां वे शाम को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे

**महिला आरक्षण पर संसद में 16 अप्रैल से चर्चा, लोकसभा की सीटें 543 से 816 की जा सकती हैं; बजट सत्र का 3 दिन का सेशन

**लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई जब एमएसएमई मंत्रालय से जुड़े मंत्री सदन में मौजूद नहीं थे। सवाल पूछे जाने पर जवाब देने वाला कोई नहीं मिला, जिससे स्पीकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संसदीय कार्य मंत्री को इसे गंभीरता से नोट करने को कहा। स्पीकर ने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

**अमेरिका के शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय छात्रों के नामांकन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में बताया कि फरवरी 2026 तक अमेरिका में 3.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 6.9 फीसदी कम है

*राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन) बिल पारित: पीएम मोदी बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

* पूरी दुनिया ने माना भारत के हथियारों का लोहा, रक्षा निर्यात में हमने रचा इतिहास; कई देशों ने खरीदा

*भारत की समुद्री सुरक्षा को और अधिक अभेद्य बनाने की दिशा में शुक्रवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापट्टनम स्थित नेवल डॉकयार्ड में स्वदेशी अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी को नौसेना में शामिल करेंगे। यह युद्धपोत प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकसित चौथा प्लेटफॉर्म है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देता है।

**बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की जांच करेगी NIA, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद चुनाव आयोग का फैसला

*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। इस दौरान वह बरपेटा और बरचला में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

*आज आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे  एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में शुरू होगा। दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। पंजाब को अपने पहले मैच में जीत मिली थी। चेन्नई को अपने शुरुआती मुकाबले में राजस्थान से हार मिली थी।

**हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रनों से हराया,रघुवंशी का अर्धशतक भी नहीं आया काम

* 9 राज्यों में तेज बारिश, 2 में आंधी-तूफान का अलर्ट, MP-राजस्थान, हरियाणा में बारिश हुई; जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एवलांच का खतरा

* सोने में ₹4245, चांदी में ₹12 हजार की गिरावट, ईरान जंग से 34 दिन में सोना ₹12 हजार सस्ता, चांदी ₹39 हजार नीचे आई।


Share This News