





Thar पोस्ट न्यूज। अप्रतिम इवेंट्स बीकानेर की ओर से 5 अप्रैल को टाउन हॉल में होने वाले म्यूजिक शो के बैनर का विमोचन शिव मंदिर रानी बाजार में किया गया। अयोध्या प्रसाद शर्मा, दीपक खत्री, राजेंद्र बोथरा ,शुभेंदु अग्निहोत्री, प्रकाश करनानी, रेनू वर्मा, सीमा माथुर, देव माथुर, दिनेश माथुर कैलाश खत्री एवं रामकिशोर यादव आदि अप्रतिम क्लब के सदस्य विमोचन के समय उपस्थित थे।





प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शुभेंदु अग्निहोत्री ने बताया की अप्रतिम इवेंट्स का यह 24वां म्यूजिक शो है जिसमें अप्रतिम क्लब के गायक सदस्य एकल व युगल गीत गाएंगे!बीकानेर की गायिका गोपिका सोनी अपनी आवाज का परचम लहराएंगी! एक सवाल मैं करूं, एक सवाल तुम करो” शीर्षक पर आधारित सवाल जवाब के इस विशिष्ट म्यूजिक शो के लिए बीकानेर के संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है!
जीवन साथी साथ मे रहना’ कार्यक्रम कल
वृंदावन होटल में श्री विश्वकर्मा नाट्य संस्थान की ओर से संगीतमय कार्यक्रम ‘जीवन साथी साथ मे रहना’ शीर्षक से संगीत कार्यक्रम 5 अप्रैल को रखा गया है। इसमे दिल्ली के अलावा बीकानेर जिले के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।