ताजा खबरे
श्री शिवकिशन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित रहेगा अभियानबिजली बन्द रहेगीनवाह्न पारायण पाठ 17 मई सेखाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद, सुनेंगे आमजन की समस्याएंकेंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया अत्याधुनिक एचडीआर ब्रैकीथेरेपी सुविधा का शुभारंभकूडो नेशनल चैंपियनशिप कप में बीकानेर के खिलाड़ी भाग लेने पुणे जायेंगेपीएम मोदी की अपील का देशभर में असर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ऑटो में पहुंचे, इन राज्यों में भी कटौतीदेश -दुनिया पर नज़र, इन राज्यों में वर्क फ्रॉम होम शुरूबीकानेर परकोटे में होगा ‘रम्मत महोत्सव’, रायसर बनेगा हब, श्री लक्ष्मीनाथ जी सहित इन मन्दिरों पर करोड़ों खर्च होंगेसीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
IMG 20260514 200930 नवाह्न पारायण पाठ 17 मई से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। साड़ी लेने टोलियों में पहुंची महिलाएं 17 मई से नृसिंह सत्संग उद्यान में शुरू होंगे नवाह्न पारायण पाठ, 16 मई को निकलेगी शोभायात्रा । मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से पुरूषोत्तम मास में 17 मई से होने वाले नवाह्न पारायण पाठ से पहले निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को गुरुवार को साड़ियां वितरित की गई‌। नृसिंह सत्संग उद्यान में शाम पांच बजे से ही महिलाओं की टोलियां उत्साह के साथ पहुंचना शुरू हो गई। शाम साढ़े छह बजे सुधा आचार्य, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, कंचन राठी, साहित्यकार कृष्णा आचार्य और अशोका सोनी आदि ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। अब ये महिलाएं 16 मई को निकलने वाली शोभायात्रा में एक कलर की साड़ियां पहने सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार से कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंचेगी।

बसों की रहेगी निशुल्क व्यवस्था नवाह्न पारायण पाठ में दूरस्थ इलाकों से पहुंचने वाले लोगों के लिए आयोजन समिति की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है, जो पूर्णतया निशुल्क है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा सहित राजेन्द्र पुरोहित और बलभद्र व्यास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर आदि जगहों से लोगों के आने की स्वीकृति अभी तक मिल चुकी है। उनके ठहरने की व्यवस्था कथास्थल के सामने की गई है। 15 मई को शाम को 7 बजे सुंदरकांड पाठ मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक की ओर से विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित नृसिंह सत्संग उद्यान में 15 मई को सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। शाम 7 बजे शुरू होने वाले सुंदरकांड पाठ नरेश पुरोहित एंड पार्टी के पाठी करेंगे। सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार सजाया जाएगा। विदित रहे कि यहीं पर 17 मई से नवाह्न पारायण पाठ जोधपुर के सुशील आसोपा एंड पार्टी करेगी। पाठ 25 मई तक दोपहर 2 से 7 बजे तक किए जाएंगे।


Share This News