ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
4f7e52f4 0f05 4633 a31c 077d3b590f16 सड़क दुर्घटना में 1 की मौत, तीन घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी ट्रक की टक्कर से ड्राइवर साइड से पूरी तरह चिपक गई। बोलेरो सवार बीकानेर से एक शादी समारोह में शामिल होकर गुसाईसर बड़ा लौट रहे थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 जयपुर रोड पर रायसर के पास शुक्रवार की शाम को हुआ। बोलेरो में तीन पुरुष और एक महिला सवार थी, जो जयपुर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने बोलेरो को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में लालचंद पुत्र प्रहलाद राम सारस्वत(45) निवासी गुसाईसर बड़ा की मौत हो गई।इसके अलावा दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। इसकी सूचना पर नापासर पुलिस थानाधिकारी ने मौके पर नापासर थाने के एएसआई एवं पुलिस जाप्ते को भेजा। एएसआई और पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया।हालांकि हादसे को लेकर अब तक किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


Share This News