ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
bar बीकानेर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुरोहित निर्वाचित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज दिनभर कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। बीकानेर बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर अजय पुरोहित निर्वाचित ने निकटतम प्रतिद्धन्द्धी तेजकरण सिंह को 150 मतों से शिकस्त दी है। चुनाव संचालन समिति के एड अविनाश चन्द्र व्यास ने बताया कि 1999 मतों में से एड अजय पुरोहित को 999 मत प्राप्त हुए। जबकि तेजकरण सिंह को 849 मत मिले। वहीं अन्य दो प्रत्याशी सुखराम दावां को 82 तथा पहली बार चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी को 69 मत हासिल हुए। व्यास ने बताया कि 2300 मतों में से 2003 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से चार मत रद्द हो गये। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय पुरोहित का वकील रजिस्ट्रेशन साल 1981 का है और वे इससे पहले 1994, 2009 और 2020 में 3 बार बार एसोसिएशन अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार वे चौथी बार निर्वाचित हुए है। सबसे ज्यादा अध्यक्ष के रूप में सबसे 8 बार जीतने का रिकॉर्ड रामकृष्ण दास गुप्ता के नाम है। वे पहली बार 1955-56 में अध्यक्ष बने और 2001 से 2003 तक लगातार तीन बार अध्यक्ष चुने गए। साल 2004 में अजयप्रकाश भटनागर ,2005 में कुलदीप शर्मा, 2007 में किशोर सिंह शेखावत और 2009 में अजय पुरोहित विजयी रहे। हाल के सालों में भी कई चेहरों ने बार की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज
पुरानी बिल्डिंग स्थित मुख्य बार रूम मतदान स्थल के बाहर मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं की लम्बी कतार लगनी शुरू हो गई। दिन भर अधिवक्ता मतदाता अपने अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मानते नजर आए। वहीं कचहरी परिसर में दिन भर चुनावी माहौल रहा। दोपहर बाद उम्मीदवारों के आगे-पीछे रहने के अनुमान के साथ चुनाव चर्चाओं के दौर चलते रहे। महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।


Share This News