





Thar पोस्ट। राजस्थान में स्पा सेन्टर गली गली में खुल रहे है। लेकिन अनेक सेंटरों में तय नियमों की पालना नहीं होती। जोधपुर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने शहर में विदेशी नागरिकों के आवास और गतिविधियों की विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कर वन मोर स्पा सेंटर पर छापामारी कर बिना C फॉर्म के ठहराई गई थाईलैंड की 10 युवतियों और नेपाल की एक युवती को हिरासत में लिया। सभी को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि सरदारपुरा स्थित एक स्पा में विदेशी युवतियां बिना आवश्यक दस्तावेजों के रह रही हैं। खबरों के अनुसार जानकारी सही मिलने पर पुलिस टीम ने देर रात छापा मारा और युवतियों को थाने लाकर पूछताछ सेंटर पर यह पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। 20 जनवरी को पहली दबिश में संचालक को 9 विदेशी महिलाओं के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद 9 नवंबर को भी दबिश देकर 12 देशी-विदेशी महिलाओं के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। लगातार तीसरी कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है।
इसलिए जरूरी है C फॉर्म
C फॉर्म विदेशी नागरिकों का पंजीकरण दस्तावेज है, जिसे होटल, गेस्ट हाउस या किसी भी आवास प्रदाता को विदेशी के आने के 12 घंटे के भीतर पुलिस या एफआरआरओ को भेजना होता है। इससे विदेशी नागरिकों की पहचान, ठहराव और गतिविधियों पर निगरानी रहती है। C फॉर्म नहीं भरने पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।




