ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260313 173716 धर्म यात्रा : अग्रवाल चेतना समिति की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अग्रवाल चेतना समिति और समस्त हिंदू समाज व्यास कॉलोनी से 19 तारीख को बीकानेरी साफे में सज धज कर रैली के साथ धर्म यात्रा में सम्मिलित होंगे।

*भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में बीकानेर में होने वाली धर्म यात्रा के संदर्भ में आज अग्रवाल भवन व्यास कॉलोनी में अग्रवाल चेतना समिति और क्षेत्र के अन्य हिंदू संगठनों के साथ हुई एक मीटिंग को श्री टेकचंद जी बरडिया विभाग संघचालक बीकानेर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में धर्म यात्रा का उद्देश्य सनातन और देश की मजबूती तथा हिंदू संस्कृति की पहचान को बनाए रखना है बरड़िया ने बताया कि इस बार धर्म यात्रा का नेतृत्व बीकानेर के संत महात्मा करेंगे.

भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के उपाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित, सह संयोजक विजय कोचर ने भी संबोधित किया और कहा समस्त हिंदू समाज जो व्यास कॉलोनी पवनपुरी सुदर्शन नगर पटेल नगर शिवबारी रोड में निवास करते हैं उनको पूरे परिवार सहित इस रैली में पहुंचना है।

.अग्रवाल समाज चेतना समिति के पदाधिकारी और सदस्य जो आज की मीटिंग में उपस्थित रहे उनमें श्री सुशील बंसल, प्रमोद कुमार देवड़ा, मनीष चौधरी ,श्याम गुप्ता ,पवन अग्रवाल ,बृजमोहन अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद गोयल, पवन जौहरी, विकास अग्रवाल प्रमुख थे.

श्री टेक चंद बरड़िया, श्री भंवर पुरोहित, श्री विजय कोचर के साथ वंदे मातरम टीम नववर्ष समारोह समिति के संयोजक श्री नरसिंग भाटी तथा सह संयोजक श्री नरेंद्र खत्री डॉक्टर गजेंद्र वर्मा श्री शिवदयाल उपाध्याय का भी दुपट्टा पहनाकर समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया. अग्रवाल चेतना समिति के अध्यक्ष में सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया.


Share This News