ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260312 215756 scaled जिला अस्पताल के कायाकल्प हेतु 2 करोड़ के प्रस्तावों को मिली मंजूरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजआरएमआरएस की बैठक मदनमोहन ट्रस्ट करवाएगा मुख्य द्वार, रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रतीक्षालय एवं स्वागत द्वार का पुनर्निर्माण

बीकानेर। संभागीय आयुक्त ने स्वयं आभा आईडी बनवाकर उपचार कराया, परखी नए आयुष्मान भारत की डिजिटल सेवाएं

बीकानेर संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने गुरुवार को एसडीएम जिला अस्पताल का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आयोजित आरएमआरएस (RMRS) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा सेवाओं और बुनियादी ढांचे की मजबूती हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में मदनमोहन ट्रस्ट के सहयोग से अस्पताल के मुख्य द्वार, रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रतीक्षालय एवं स्वागत द्वार के पुनर्निर्माण हेतु लगभग दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। संभागीय आयुक्त ने अस्पताल की आठ एकड़ भूमि दान करने वाले मदनमोहन ट्रस्ट एवं गिरधर दास मूंधड़ा परिवार के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य, उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. घनश्याम, लेखाधिकारी दुष्यंत छींपा, अमित वशिष्ठ एवं सहायक अभियंता पीयूष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष्मान भारत डिजिटल सेवा बेहद सुखदाई व्यवस्था : संभागीय आयुक्त
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आईएचएमएस (IHMS) पोर्टल की प्रगति जांची। उन्होंने स्वयं अपनी ‘आभा आईडी’ (ABHA ID) बनवाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराया और चर्म रोग विभाग में डॉ. राधेश्याम नाई से उपचार प्राप्त कर डिजिटल व्यवस्था की सुगमता को परखा। उन्होंने इसे नए आयुष्मान भारत की बेहद सुखदाई व्यवस्था बताया। उन्होंने अस्पताल के शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण की योजना को सराहा और आवश्यक लॉजिस्टिक खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

रोटरी क्लब रॉयल्स का डिजिटल इंडिया में सहयोग
संभागीय आयुक्त श्री मीणा द्वारा रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा भेंट किए गए दो आभा आईडी काउंटरों का लोकार्पण किया गया। क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया और रोटेरियन आनंद आचार्य ने बताया कि क्लब भविष्य में डॉक्टर्स डिजिटल डेस्क के लिए 10 कंप्यूटर सेट भी उपलब्ध कराएगा। रोटरी क्लब की ओर से वरिष्ठ रोटेरियन पंकज पारीक, नितेश रंगा और विनय बिस्सा ने भी अस्पताल के डिजिटलीकरण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संभागीय आयुक्त ने रोटरी क्लब के इन प्रयासों को सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल बताया।


Share This News