ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर :सड़क हादसे में 1 की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर जिले के नोखा रोड पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चरकड़ा गांव के पास हुई, जब बाइक अचानक सड़क पर पशु आ जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नागौर जिले के जानेवा निवासी विक्रम जाट (19) और मूलसिंह कादरपुरा नागौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विक्रम जाट को मृत घोषित कर दिया। मूलसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से नागौर जिले से देशनोक की ओर जा रहे थे। चरकड़ा गांव के पास बाईपास पर अचानक एक पशु सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक विक्रम जाट के शव को नोखा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Share This News