ताजा खबरे
IMG 20260502 203733 शिक्षा के साथ संस्कार जरुरी - डॉ महेश शर्मा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर l साइबर अपराध, सनातन संस्कृति, शिक्षा के साथ संस्कार एवं भ्रूण हत्या के कुपरिणामो पर एक सेमिनार का आयोजन शनिवार क़ो गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति एवं रामपुरिया विद्या निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ ।
मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा ( पूर्व PMO ) ने विज्ञानं व अध्यात्म क़ो साथ जोड़ते हुए अनेक प्रसंगो के साथ विवाह होने से ले कर मृत्यु तक सोडस संस्कारो का विस्तार से वर्णन करते हुए शाला की बच्चियों क़ो समझाया ।
साइबर पुलिस थाना की टीम के नथमल शर्मा व सुश्री सुशीला ने उपस्थित स्टॉफ, – बच्चों क़ो साइबर अपराधियों की प्रकृति समझाते हुए उससे सावधानी व उपायों क़ो बताया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी ने आज सभ्यता की सदी में भ्रूण हत्या क़ो क्रूरता की पराकाष्ठा एवं ” हम दो हमारे एक ” क़ो आत्मघाती बताते हुए मातृ शक्ति के स्वास्थ्य से खिलवाड़ एवं स्त्री जाति के अस्तित्व व अस्मिता क़ो खतरा बताया ।
अध्यक्षता करते हुए विद्या निकेतन की प्राचार्या श्रीमती अनुराधा जैन ने शिक्षा के साथ संस्कार कार्यक्रम क़ो जरुरी बताते हुए अतिथियों का आभार जताया । संचालन संस्था सचिव सुरेश शर्मा ने किया ।


Share This News