ताजा खबरे
IMG 20260502 160818 स्पा सेंटर से 8 युवतियां व 3 युवकों को पकड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर कर कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेन्टर से 8 युवतियों व 3 युवकों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने चेकिंग के दौरान मॉडर्न मार्केट स्थित एलाइट थाई स्पा पर छापा मारा। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इस स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस दबिश के दौरान मौके से 8 युवतियों, 3 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस थाने लाया गया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि पकड़ी गई सभी युवतियां बीकानेर से बाहर की बताई जा रही हैं और उनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। शहर में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Share This News