ताजा खबरे
SAVE 20260502 204348 scaled बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पंकज अग्रवाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने की नियुक्ति। बीकानेर के युवा व्यापारियों को संगठित मंच प्रदान करने एवं व्यापारिक हितों को मजबूती देने के उद्देश्य से बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी पंकज अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी द्वारा की गई। जुगल राठी ने कहा कि युवा व्यापारियों की ऊर्जा, नवीन सोच एवं संगठनात्मक भागीदारी व्यापार जगत को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में बीकानेर युथ ट्रेड एसोसिएशन युवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय तथा व्यापारिक हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा व्यापारियों को एकजुट कर उनके सुझावों एवं समस्याओं को मंच प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने पंकज अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की बधाई देने वालों में संजय जैन सांड, मघाराम गोदारा, परविन्द्र सिंह राठौड़, प्रेम रतन जोशी, शान्तिलाल कोचर, जनक प्रकाश हर्ष, रतन लाल सोमानी, बजरंग लाल सेवग, शिव सिंह शेखावत, संदीप बुडानिया, विनोद भोजक सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।


Share This News