ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260110 WA0025 उदय गिरी जी महाराज की महाआरती, ऊनी पोशाक व श्रृंगार Rajasthan News Portal धर्म
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर l श्री उदयगिरि जी महाराज की समाधि में स्थित उदयगिरि की की मूर्ति को आज गर्म, ऊनी कपड़े पहनाए। जून में बाबा जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी उसके बाद प्रथम बार सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए भक्त लोगों द्वारा बाबा जी को गर्म शाल और महादेव जी को भी गर्म शॉल अर्पित कर गयाl
समाजसेवी और उदयगिरि जी महाराज के भक्त सी. के. हर्ष ने बताया कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सर्दी के मौसम को देखते हुए बाबा जी को ऊनी वस्त्र के साथ श्रृंगार किया गया हैं पश्चिमी राजस्थान में जांगल प्रदेश और मरुधरा के रूप में विख्यात बीकानेर की पावन धरा से जुड़े उदयगिरि जी महाराज ने आज से करीब डेढ़ सदी पूर्व समाधि ली थी उन्होंने अपने जीवन काल में आध्यात्मिक साधना तपोवल और शिव उपासना के बल पर समाज को लोक कल्याण और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दीl

समाधि के पंडित करणी दान हर्ष ने बताया कि सुबह शाम बाबा जी की पूजा अर्चना के बाद देर रात भस्म आरती की जाती है समाधि से जुड़े घनश्याम हर्ष ने बताया कि कि आज भी सैकड़ो वर्षों बाद उदयगिरि जी महाराज जैसे योगी और युग पुरुष के सिद्धांत और आदर्श की पालन करते हुए बड़ी संख्या में भक्तगण सुबह से देर रात तक दर्शन को पहुंचते हैं। शनिवार की शाम बाबा जी के मां आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रकाश चंचल हर्ष और नंदकिशोर व्यास, दाऊ लाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share This News