





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के कोटगेट पर बीकानेर की गौ सेवी संस्थाओं द्वारा सुबह 11:30 से शाम को 5:00 तक गोचर व खेजड़ी बचाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान रखा गया है.।यह हस्ताक्षर अभियान बीकानेर प्रशासन की जनभावना क़ी अनदेखी को देखते हुए गोचर अभ्यारण और बीकानेर के पर्यावरण को बचाने के लिए वंदे मातरम टीम और बीकानेर की अन्य संस्थाएं गौशाला परिवार गौशाला संघ युवा गौ सेवा समिति, पर्यावरण सेवा समिति डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, सनातन संस्कृति सुरक्षा मंच ,जीव रक्षा संस्थान और बीकानेर की समस्त अन्य पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संस्थाओं के सान्निध्य में कल का हस्ताक्षर अभियान रखा गया है.





वंदे मातरम टीम के संभाग संयोजक व पूर्व एसपी नरसिंग भाटी ने बीकानेर की जनता को आह्वान करते हुए कहा कि गोचर बचाना हर बीकानेर वासी का नैतिक कर्तव्य है.अतः समस्त समाज सेवको पर्यावरण प्रेमियों गौ भक्तों और जागरूक नागरिकों को कल दिनांक 5 जनवरी को सुबह 11:30 से 5:00 तक कोर्ट गेट पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर गोचर बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।