ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230527 154542 17 श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में जन्माष्ठमी आज, सांस्कृतिक संध्या में मथुरा के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति, नगर निगम, नगर विकास न्यास, बीकानेर तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में,”श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर 6 सितंबर,बुधवार को रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में, नंद के आनंद भयो -जय कन्हैया लाल की” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष श्रीरतन तंबोली ने बताया कि इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) की सुप्रसिद्ध “श्री गिर्राज ब्रज लोक कला संस्थान” के 20 सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण -राधा के गीत,संगीत तथा नृत्यों की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी, तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर लाल सेवक ने बताया कि मंदिर में रात्रि 12:00 बजे कंस -वध होगा तत्पश्चात कथा वाचक व्यास द्वारा भगवान की कथा होगी तथा भगवान की जन्म पत्री का वाचन होगा तत्पश्चात आरती होगी तथा भक्तों को पंजीरी तथा पंचामृत का प्रसाद वितरण किया जाएगा।


Share This News