ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
41b564423b56480ebe910b373df66429 श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 19 सितम्बर को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 19 सितम्बर को धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसका आगाज रविवार को बाल अभिषेक से होगा। श्री आदि गणेश मंडल के अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व जागरण होगा। 10 सितम्बर को बाल भक्तों द्वारा गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा। 16 सितम्बर को भंडारा तथा 18-19 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए यज्ञ पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 2151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। व्यास ने बताया कि पांच दिन चलने वाले गणेश महोत्सव से पूर्व पांच बुधवारों के पूजन अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंडल द्वारा जन्मोत्सव आरती रात्रिकालीन जागरण भी आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास ने बताया कि आयोजन सफल बनाने के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है,इनमें वित्त समिति में लक्ष्मीनारायण रंगा,प्रसाद व्यवस्था में मदन गोपाल व्यास,खेमचंद व्यास,किशन व्यास,राजकुमार खंडेलवाल,यज्ञ तथा अभिषेक व्यवस्था के लिए जितेन्द्र श्रीमाली, पं.सुनील व्यास,विजय श्रीमाली,जागरण समिति में रवि कल्ला,गोपाल रंगा,प्रचार प्रसार समिति में नंदन जोशी, मोहित बांठिया आदि को जिम्मेदारियां दी गई है।


Share This News