

Thar post राजस्थान। पुष्करणा महिला मंडल प्रत्येक वर्ष की भांति मण्डल के स्थापना दिवस पर कन्या पूजन कर स्थापना दिवस मनाया। मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी ने बताया पिछले पाँच सालों से लगातार कन्या पूजन का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रंखला में रविवार 10 अक्टूबर को ब्रह्म बगीचे में 101 कन्याएं व 11 भैरव का पूजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ उष्ट्वाहिनी का पूजन आरती कर किया गया उसके पश्चात कन्याओं को भोजन करवा कर तिलक कर मण्डल के सदस्यों द्वारा विभिन्न उपहारों के साथ भेंट चढ़ाई गयी। सचिव शारदा पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम व्यवस्था पूजा जोशी ,नीलम जोशी,सीमा जोशी,अरुणा चूरा , वीणा , सीमा , अनुपम्मा , मीनाक्षी हर्ष,डॉ विजय लक्ष्मी व्यास,सुनीता व्यास, बबिता , इंदु हर्ष, गीता व्यास , वंदना ,अर्चना आर थानवी, सुमन , सेनुका हर्ष, सीमा पुरोहित, रंजीता, कृष्णा थानवी सहित समस्त महिला मंडल सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
