ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250403 WA0023 बीकानेर में तीन दिवसीय रामलीला शुक्रवार से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में तीन दिन श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी के चरित्र का होगा मंचन, धूम मचाएंगे भक्त हनुमान। शुक्रवार शाम 7 बजे होगा भव्य रामलीला का आगाज, तीन घंटे मर्यादित जीवन की मिलेगी सीख प्रभु श्रीराम की मर्यादा, जानकी का त्याग, लक्ष्मण का सेवा भाव और हनुमान की भक्ति साक्षात् देखनी हो तो शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे करणीसिंह स्टेडियम पहुंचे और भव्य रामलीला देखें। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर अंतराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन बीकानेर में 4 से 6 अप्रैल 2025 को करणी सिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि श्री विमर्शानंदगिरि महाराज, गोस्वामी सुशील महाराज, समिति के संरक्षक दिलीप पुरी, महामंत्री एडवोकेट अशोक प्रजापत,कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे विमर्शानंदजी महाराज, गोस्वामी सुशीलजी महाराज, रामेश्वरानंदजी महाराज, श्री विलासनाथजी महाराज, नर्मदानंदजी महाराज एवं विशोकानंदभारतीजी महाराज द्वारा रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

समिति के महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि करीब 8 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले डॉ करणी सिंह स्टेडियम में तीन दिन तक रोजाना शाम को 7 से रात्रि 10 बजे होने वाली रामलीला का मंचन हजारों लोगों को मर्यादित जीवन की सीख देगा। समिति के कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि 120 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिनमें 75 मुख्य कलाकार मंच पर अभिनय व डांस आदि की प्रस्तुति देंगे तथा शेष सदस्य तकनीकी व अन्य कार्य में सहयोगी रहेंगे।

तीन घंटे में राम जन्मोत्सव, स्वयंवर तथा राज्याभिषेक का पूरा वर्णन दिखाया जाएगा। बीकानेर से पूर्व इस रामलीला का मंचन राजस्थान सहित भारत के शहरों व विश्व के अलग-अलग देशों में किया जा चुका है। 325 फुट लम्बे व 80 फुट चौड़े बहुमंजिला विशाल रंगमंच पर इस भव्य श्रीरामलीला में लाइट्स, विजुअल, फीचर्स एवं सेटअप को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि यह मंचन सिनेमा के पर्दे पर जैसे मंचित होती प्रतीत होती है।


Share This News