ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250527 111143 3 इस दिन से नहीं होंगे नए व मांगलिक कार्य, पितृ पक्ष रहेंगे इतने दिन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। 21 सितंबर को समाप्त होंगे। हिन्दू धर्म मे विशेष महत्व होता है. यह 16 दिन की अवधि होती है, जिसमें पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. नए व मांगलिक कार्य नही होंगे। मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष की सोलह दिन की अवधि के दौरान पितरों का धरती पर आगमन होता है. ऐसे में उनका तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में होता है और इसका अंत आश्विन अमावस्या पर होता है. ऐसे में 07 सितंबर दिन रविवार से पितृ पक्ष शुरू होंगे और सर्व पितृ अमावस्या के दिन यानी 21 सितंबर दिन रविवार को समाप्त होंगे। ये है तिथियां

  1. पूर्णिमा श्राद्ध 07 सितम्बर 2025, रविवार
  2. प्रतिपदा श्राद्ध 08 सितम्बर 2025, सोमवार
  3. द्वितीया श्राद्ध 09 सितम्बर 2025, मंगलवार
  4. तृतीया श्राद्ध 10 सितम्बर 2025, बुधवार
  5. चतुर्थी श्राद्ध  10 सितम्बर 2025, बुधवार
  6. पञ्चमी श्राद्ध 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
  7. महा भरणी 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
  8. षष्ठी श्राद्ध 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार
  9. सप्तमी श्राद्ध 13 सितम्बर 2025, शनिवार
  10. अष्टमी श्राद्ध 14 सितम्बर 2025, रविवार
  11. नवमी श्राद्ध 15 सितम्बर 2025, सोमवार
  12. दशमी श्राद्ध 16 सितम्बर 2025, मंगलवार
  13. एकादशी श्राद्ध 17 सितम्बर 2025, बुधवार
  14. द्वादशी श्राद्ध 18 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
  15. त्रयोदशी श्राद्ध 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार
  16. मघा श्राद्ध 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार
  17. चतुर्दशी श्राद्ध 20 सितम्बर 2025, शनिवार
  18. सर्वपितृ अमावस्या 21 सितम्बर 2025, रविवार

Share This News