ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250824 WA0030 scaled गणपति को 1008 मोदक का लगाया भोग Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार को भगवान गणपति को वैदिक मंत्रोचारण के साथ 1008 मोदकों का भोग लगाया गया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार पंडित विजय श्रीमाली और जितेंद्र श्रीमाली ने मंत्रोचारण कर भोग अर्पित किया। व्यास ने बताया कि 25 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान कराएंगे। तत्पश्चात 3.30 बजे से 6.00 बजे तक ” गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत” के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त सभी मिलकर करेंगे। आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पाठ कराएंगे।

26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। तत्पश्चात दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। पहला एक लाख भगवान गणपति जी के मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। फिर पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा।

जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास ,मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।


Share This News