ताजा खबरे
नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रामपुरा बस्ती में शुरू527 बैड का यह मेडिसिन विंग बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए नया कीर्तिमान होगा: डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठविश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई जिला स्तरीय गोष्ठी, रेडक्रॉस सेवाओं पर की चर्चाबीकानेर के रांका ट्रस्ट का पंजाब में हुआ सम्मानएसबीआई कर्मचारियों ने दिया मौन धरना, आंदोलन तेज करेंगेपश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियान
IMG 20240229 WA0369 पुरानी गिन्नाणी में ढाई लाख रुपये की बकाया वसूली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उत्पादन वितरण राजस्व उपखण्ड (नवम) की टीम द्वारा पानी के बकाया राजस्व की वसूली की कार्यवाही लगातार जारी है। गत दो दिनों में विभाग की टीम ने पुरानी गिन्नाणी, गोल माता जी मंदिर, रावतों का मोहल्ला, जूनागढ़ के पीछे आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर बकाया राजस्व वसूली की। सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह बैंस ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया लंबे समय से चल रहा है और जिनके द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं करवाया जा रहा है, उन उपभोक्ताओं का चिन्हित कर लिया गया है। इनके विरुद्ध पीडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत गुरुवार तक 2.5 लाख रूपए की बकाया राशि वसूल की जा चुकी है। कार्यवाही करने वाली टीम में कनिष्ठ अभियंता राजस्व अंजू बाला, उपखण्ड कैशियर (उपभोक्ता) पवन सारस्वत, ओम प्रकाश देवड़ा राजेश पंवार, देवी सिंह उदासर, आशा राम सुथार, चुन्नी सिंह आदि शामिल रहे।


Share This News