






Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चानी के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक हाथ कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कोलायत की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

