ताजा खबरे
नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रामपुरा बस्ती में शुरू527 बैड का यह मेडिसिन विंग बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए नया कीर्तिमान होगा: डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठविश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई जिला स्तरीय गोष्ठी, रेडक्रॉस सेवाओं पर की चर्चाबीकानेर के रांका ट्रस्ट का पंजाब में हुआ सम्मानएसबीआई कर्मचारियों ने दिया मौन धरना, आंदोलन तेज करेंगेपश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियान
IMG 20231123 090506 सेमुनौ इन्टरनेशनल टैक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। ओलम्पियाडो में स्वर्ण एवं रजत पदक जीते। सेमुनौ इन्टरनेशनल टैक्नो स्कूल के विधार्थियों ने की स्वर्ण एवं रजत पदक की बौछार।

लिटिल स्टार मैथ्स ओलम्पियाडो, सिल्वर जॉन मैथ्स ओलम्पियाड, सिल्वर जॉन साईंस ओलम्पियाड , कानक्वेस्ट IQ ओलम्पियाड और इस तरह की करीब 20 वह प्रतियोगिताएं है, जो नर्सरी से लेकर दसवीं तक बच्चों की तीक्ष्ण बुद्धि को परखने के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें अनेकानेक स्कूलों के बच्चे अपनी प्रखरता को मापने के लिए परीक्षा देते हैं। फिर उनके परिणाम घोषित किए जाते हैं। इस लिटिल स्टार ओलम्पियाडो प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में से मूनौ इन्टरनेशनल टैक्नो स्कूल के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर स्वर्ण और रजत पदक जीतकर सेमुनौ को गौरवान्वित किया है। विधालय की निदेशक शिक्षाविद् डॉ. नीलम जैन ने बताया कि पिछले कुछ सालों से यह प्रतियोगिता निरंतर आयोजित की जा रही है। जिसमें सेमुनौ इन्टरनेशनल टैक्नो स्कूल के विधार्थी ना केवल बराबर भाग लेते हैं अपितु उत्कृष्ट प्रतिभा को परिलक्षित भी करते हैं। इस वर्ष भी अब तक हुई परीक्षा में विधालय के विधार्थियों ने नर्सरी से कक्षा दसवीं तक की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और गोल्ड एवं रजत पदक जीतकर विधालय का मान बढ़ाया है।
डॉ. नीलम जैन ने बताया कि लिटिल स्टार मैथ्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता में ध्रूव नायक, लक्षिता अग्रवाल (गोल्ड मेडल) अर्चित शर्मा (सिल्वर मेडल) कक्षा नर्सरी, माधव शर्मा कृतिका धामू (सिल्वर मेडल) कक्षा यूकेजी,
कक्षा दूसरी के छात्र अमित कुमार ने सिल्वर, सिल्वर जॉन मैथ्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल, सिल्वर जॉन साईंस ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल, कानक्वेस्ट IQ ओलम्पियाड में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार
देवांश सुसावत कक्षा दूसरी को सिल्वर जोन साईंस ओलम्पियाड में सिल्वर मेडल मिला है।
देवांश धामू कक्षा दूसरी सिल्वर जोन इंग्लिश ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल एवं राधिका को सिल्वर मेडल मिला। कक्षा छह के जयशंकर ने सिल्वर जोन साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल, सिल्वर जोन हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल इन्टरनेशनल रीजनिंग एवं एप्टिट्यूड टेस्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


कक्षा नवी के अक्षय कुमार ने सिल्वर जोन साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीता।
IQ दा क्वेस्ट ओलंपियाड मैथ में केशव शर्मा (UKG) को गोल्ड मेडल, एप्टिट्यूड ओलम्पियाड में कृषिका बारिया कक्षा नर्सरी को गोल्ड मेडल, GK ओलम्पियाड में इनाया फातिमा कक्षा KG को गोल्ड मेडल मिला। मानवेन्द्र टॉक, भावेश अग्रवाल, आर्या तंवर, अमित कुमार – कंक्वेस्ट आईक्यू ओलम्पियाड में विद्यालय स्तर के विजेता रहे।
कक्षा चार की ईशल अकरम को सिल्वर जोन हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल मिला।
लिटिल स्टार इंग्लिश में कृषिका बारिया, लक्षिता अग्रवाल (नर्सरी) को गोल्ड मेडल मिला। लिटिल स्टार हिन्दी आर्या तंवर (नर्सरी), इनाया फातिमा (UKG) को गोल्ड मेडल मिला।
विद्यालय की निदेशक डॉ. नीलम जैन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share This News