ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260117 205336 आम आदमी पार्टी जिले जनसंपर्क अभियान चलाएगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित “आप आपरे साथ” कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।
इस कार्यक्रम के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
कार्यक्रम के तहत जिला चुनाव प्रभारी श्रवण डोगीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिले की समस्त विधानसभाओं में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी की नगरीय इकाइयों के सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचने की योजना बनाई गई है।

पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

प्रोफेसर सलवीर समेजा का कहना है कि “आप आपरे साथ” कार्यक्रम के माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता से सीधे जुड़कर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी और आने वाले चुनावों में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी। कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ता मोहन सिंह राठौड़, महावीर, राजू भूल्लर, बंटी, राम सिंह, भवंरलाल सियाग उपस्थित रहें ।


Share This News