ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260117 WA0020 सुश्री सरोज भटनागर की स्‍मृति में भजन संध्‍या आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। आकाशवाणी बीकानेर की प्रथम महिला उद्घोषिका एवं कार्यक्रम अधिशाषी अधिकारी सुश्री सरोज भटनागर की प्रथम पुण्‍यतिथि पर शनिवार को महाराजा नरेन्‍द्र सिंह ऑडिटोरियम में भजन संध्‍या एवं पुष्‍पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सरोज भटनागर स्‍मृति संस्‍थान के श्री नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि भजन संध्‍या के आरंभ में श्री संजय पुरोहित ने स्व. सरोज भटनागर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत भजन गायक श्री ज्ञानेश्‍वर सोनी, डॉ अशोक शर्मा, श्री गौरीशंकर सोनी, श्री राघव स्‍वामी और श्री विट्ठल पारीक ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। तबले पर संगत श्री प्रमोद व्यास ने की।
संस्थान के श्री कमल रंगा ने बताया कि अपनी मधुर आवाज से वर्षों तक आकाशवाणी के श्रोताओं को मंत्रमुग्‍ध करने वाली सुश्री भटनागर की स्मृति में आयोजित भजन संध्या में बुलाकी शर्मा, डॉ प्रभा भार्गव, आर के सुतार, ज़ाकिर अदीब, इसरार हसन, अमित गोस्वामी, आत्माराम भाटी, प्रतिमा तिवारी, सविता अग्रवाल, निकिता सोलंकी, महेश उपाध्याय, रमेश महर्षि, संजय धवन, दीपाली धवन, डॉ. मो. फारूख चौहान, शकूर सिसोदिया, डॉ मधुरिमा सिंह, दिनेश माथुर, राजेन्द्र जोशी, एम रफ़ीक़ कादरी, लियाक़त अली, सुशील शर्मा, नरेंद्र सोलंकी, ललित सिंह, गोपाल गौतम, डॉ. पवन दाधीच, रमेश सुराणा, घनश्याम सिंह, एस कुमार हटीला, छगन सिंह, मनमोहन रंगा, पूनमचंद सेठिया, प्रभुदयाल, जेठाराम, केदारनाथ सुथार, खुशहाल शर्मा, अनिल तिवारी, राजाराम स्वर्णकार, विक्रम स्वामी, बुलाकी देवड़ा, प्रताप गहलोत, मो.शब्बीर, सुभाष पारीक, घनश्याम पारीक, डॉ. विपिन, आनंद प्रताप सिंह सहगल, ओमप्रकाश, संदीप भाटी, विनोद व्यास, शाहिद अहमद सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Share This News