ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 162 व्हाइट फंगस की वजह से आंत में छेद Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar post कोरोना के केस लगातार कम हो रहे है लेकिन अन्य रोग उभर कर सामने आए हैं। एक विचित्र मामला दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आया है दुनिया का एक ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां पर कोविड के बाद महिला को व्हाइट फंगस की वजह से छोटी और बड़ी आंत तथा फूड पाइप छेद हो गए। डॉक्टरों के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी और इस चुनौती का सामना करने के बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया, अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सर गंगाराम अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय महिला को 13 मई के दिन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। महिला को पेट में असहनीय दर्द हो रहा था तथा साथ में महिला उल्टियों और कब्ज से भी पीड़ित थी। अस्पताल के अनुसार कुछ समय पहले महिला का कैंसर की वजह से एक दक्ष हटाया गया था और 4 हफ्ते पहले महिला की कीमोथैरेपी खत्म हुई थी। अस्पताल के अनुसार एडमिशन के समय महिला शॉक में थी तथा उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उपचार के लिए जब अस्पताल ने महिला का सीटी स्कैन किया और उस दौरान महिला के पेट में हवा तथा तरल द्रव का अहसास हुआ जो आंतों में छेद कि निशानी है।ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत ठीक है।


Share This News