ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250625 WA0022 संभागीय आयुक्त का पदभार श्री विश्राम मीणा ने सम्भाला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री विश्राम मीणा ने बुधवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। श्री मीणा इससे पूर्व संस्कृत शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। श्री विश्राम मीणा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने की पश्चात श्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए निचले स्तर तक नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत ने संभागीय आयुक्त की अगवानी की। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, संभागीय आयुक्त कार्यालय के संस्थापन अधिकारी श्री चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ हरि शंकर आचार्य ने जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका सुजस के नवीनतम अंक की प्रति और जिला दर्शन पुस्तिका भेंट की।


Share This News