ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयान से राजनीति में भूचाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से राजनीति में उबाल आ गया है। गहलोत ने मीडिया के समक्ष कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को हटाने के लिए दिल्ली और राजस्थान में कुछ लोग इसकी प्लानिंग कर चुके हैं, लेकिन भजनलाल इसे समझ नहीं पा रहे। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा, ‘हम बार-बार उन्हें समझा रहे हैं। पहली बार एक नए नौजवान को चार्ज मिला है। पहली बार विधायक बने और सीधे मुख्यमंत्री बन गए, कितनी बड़ी बात है। इनको मेंटेन रखें, बार-बार बदलने से क्या फायदा?’ इस बयान ने बीजेपी खेमे में खलबली मचा दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर सनसनीखेज दावा किया। जोधपुर के पांच दिवसीय दौरे पर आए गहलोत ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि कुसी के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। गहलोत के इस बयान ने राजस्थान की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। अब सभी दलों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई भजनलाल शर्मा की कुर्सी खतरे में है? या फिर गहलोत का यह बयान बीजेपी के भीतर अंदरूनी कलह को उजागर करने की सियासी चाल है?


Share This News