ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20211108 095907 कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दीवाली पर की सगाई Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar post, मुम्बई। हिंदी सिनेमा की सनसनी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों ने सगाई कर ली है। विक्की और कैटरीना ने दिवाली वाले दिन ही सगाई कर ली। इस सगाई में कैटरीना कैफ की तरफ से उनकी मां सुजैन टर्क्यूएट और बहन इसाबेल कैफ शामिल हुईं। वहीं विक्की कौशल की तरफ से उनके पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल और भाई सनी कौशल शामिल हुए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है। करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों ने निजी समारोह में रोका कर लिया है। फिल्म निर्माता-निर्देशक कबीर खान के घर पर रोका हुआ। कैटरीना कैफ एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान को भाई की तरह मानती हैं इसी वजह से ये रोका उनके घर पर हुआ। कैटरीना और विक्की ने दिवाली के दिन का लाभ उठाने की कोशिश की, इस फंक्शन के होस्ट कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर थीं। खबर है दिसंबर में राजस्थान में कैटरीना और विक्की शादी करेंगे। हालांकि अभी तक किसी को शादी के लिए इनवाइट नहीं किया गया है। फिल्म निर्माता-निर्देशक कबीर खान के घर पर रोका हुआ। कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर इस फंक्शन के होस्ट थे।


Share This News