ताजा खबरे
1638621266244 वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का बीकानेर से रहा लगाव Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज निधन हो गया। पत्रकार दुआ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उपचार ले रहे थे उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी मालिका दुआ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर की है। दिवंगत विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी से श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की अफवाह पिछले दिनों उड़ी थी। लम्बी बीमारी ने उन्हें आज तोड़ दिया। बीकानेर से उनका खास लगाव रहा। पुष्करणा ओलिम्पिक सावे की कवरेज उन्होंने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम परख में की। दुआ ने उस दौरान डॉ प्रकाश आचार्य सहित अनेक शख्सियतों से इंटरव्यू किया। इस कार्यक्रम से दुआ खासे लोकप्रिय हुए। एनडीटीवी इंडिया के विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीकानेरी रबड़ी पर खास कार्यक्रम दिया था। देश के वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और प्रख्यात साहित्यकार चिंतक डॉ नंदकिशोर आचार्य से भी उनकी मित्रता रही। विनोद दुआ के निर्देशन में टी वी कार्यक्रम परख की टीम मांड गायिका पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई ओर मांड समारोह की कवरेज के लिये 1994 में बीकानेर आयी थी । जिसमे कार्यक्रम की कवरेज के साथ डॉ अज़ीज़ अहमद, अशफ़ाक कादरी से भी उन्होंने खास चर्चा की।


Share This News