ताजा खबरे
कोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरें
IMG 20250110 120717 बीकानेर में ऊँट उत्सव का रंगारंग आगाज Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज सर्दी के खुशनुमा मौसम के बीच बीकानेर में ऊँट उत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। नगर सेठ लक्ष्मी नाथजी टेम्पल परिसर में ढोल नगाड़ों के बीच शुरू हुए उत्सव में कलाकारों व दर्शकों का उत्साह केवल यही संदेश दे रहा था कि ‘केसरिया बालम आओ पधारो तीन दिन ई धोरां वाले देश ‘ पहले दिन मशक व ढोल ताशो के बीच बीकानेर हेरिटेज वॉक’ हुई। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी इसमे शामिल हुए। आज शाम को गायक प्रकाश माली लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव में पदमश्री अली गनी भी अपने जलवे बिखेरेंगे। बीकानेर में आज एक विश्व रिकॉर्ड का भी दावा किया गया। लोक कलाकार पवन व्यास द्वारा 2 हजार 25 फिट लंबी पगड़ी बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इसके साथ ही देशी और विदेशी सैलानियों ने मथेरण, बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने की कला को नजदीक से देखा। रोबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहे। हैरिटेज वाॅक का काफिला चूड़ी बाजार रामपुरिया हवेली पहुंचा। उपनिदेशक पर्यटन विभाग अनिल राठौड के अलावा पवन शर्मा, योगेश यादव, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे। इस उत्सव को मीडिया हाउस के पत्रकारों, संपादकों, वेब न्यूज डिजिटल संपादकों के अलावा यु टुबर्स, सोशल मीडिया संपादक, संचालक, फोटोग्राफर्स, रील्स बनाने वाले देश विदेश तक पहुंचा रहे है।


Share This News