Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने आगामी 3 दिनों तक 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोटा, बूंदी, बारां और भीलवाड़ा जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट है। जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर और टोंक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बाकी अन्य जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट घोषित किया है।कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर और टोंक में लगातार दो दिन हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बूंदी के नैनवां और कापरेन में बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाना पड़ा। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ बचाव कार्य में लगी हुई हैं।