Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले में अक्षय ऊर्जा आधारित उत्पादन इकाइयों की स्थापना हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को भूमि आवंटन के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। पूगल तहसील के दीनसर व बराला गांव में कुल 393.04 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई। बीकानेर तहसील के सवाईसर गांव, बज्जू तहसील के बिकोलाई गांव और पूगल तहसील के गां करणीसर भाटियान गांव में कुल 2320.46 हैक्टेयर भूमि का हुआ है आवंटन। बीकानेर अब तेजी से सोलर एनर्जी हब के रूप में विकसित होगा। राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। निवेश को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।