Thar पोस्ट न्यूज। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। ताबड़तोड़ बारिश अब हालात पस्त कर रही है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की द्रोणिका वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर और प्रयागराज से होकर गुजर रही है। राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बन रहा है, जिससे अगले तीन दिनों में राज्यनके अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। रविवार को सबसे ज़्यादा 182 मिमी बारिश नागौर में दर्ज की गई, जहाँ बच्छाखाड़ा में एक मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लोहारपुरा इलाके में एक पुराना मकान भी ढह गया। उदयपुर के डबोक स्थित कुंवारी खदानों में पानी भर जाने से चार बच्चे डूब गए। सीकर में रात भर हुई बारिश के कारण मुख्य बाज़ार, बस स्टैंड और पुलिस चौकी में 60 से 90 सेंटीमीटर पानी भर गया। बूंदी में सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है।