Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को बज्जू के 2 गांवों में नवीन पेयजल योजनाओं का भूमि पूजन किया ।भाटी ने रणजीतपुरा की 320.98 लाख और बीकमपुर की 421.04 लाख रुपए लागत की नवीन पेयजल योजनाओं का विधि विधान सेभूमि पूजन किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि दोनों पेयजल योजनाओं के मूर्त रूप लेने से क्षेत्रवासियों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि रणजीतपुरा नवीन पेयजल स्कीम के तहत 5 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय (टंकी), 2 लाख लीटर का स्वच्छ जलाशय और 111 लाख लीटर की डिग्गी का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि टंकी भरने के लिए 1500 मीटर की लोहे की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा गांव की पाइपलाइन 9 किलोमीटर होगी। साथ ही 406 घरों को जल कनेक्शन दिए जाएंगे ।
ऊर्जा मंत्री ने बीकमपुर नवीन पेयजल स्कीम के भूमि पूजन के बाद बताया कि 421.04 लाख रुपए की इस स्कीम के तहत 1.50 लाख लीटर का उच्च जलाशय का निर्माण होगा और 1 लाख लीटर का स्वच्छ जलाशय बनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि 1 लाख लीटर क्षमता का जलाशय बिकलाई में बनाया जाएगा। टंकी को जोड़ने के लिए ढाई किलोमीटर लोहे की पाइप लाइन डाली जाएगी। इनके अलावा एक डिग्गी का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 किलोमीटर पाइपलाइन गांव में बिछाई जाएगी और 456 घरों को जल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ दोनों पेयजल स्कीमों को पूरा करने की निर्देश दिए।
इस अवसर पर बज्जू सरपंच कप्तान मोहनलाल गोदारा, बीकमपुर सरपंच संग्राम सिंह, तहसीलदार रमणदान, विकास अधिकारी अमर सिंह बीका,
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता नफीस खान, अधिशासी अभियन्ता डिस्काॅम बी आर के रंजन, रणजीतपुरा सरपंच देवीलाल, गज्जेवाला के पोखर राम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सोमवार को आएंगे विशेषाधिकारी शर्मा
बीकानेर। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को बीकानेर आएंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि विशेषाधिकारी 29 मई को सुजानदेसर में पार्षद किशन तंवर तथा जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित साइंस पार्क में पार्षद नितिन वत्सस की अगुवाई में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। वही सायं 8 बजे सुजानदेसर में राम झरोखा आश्रम द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि विशेष अधिकारी 30 मई को प्रातः 11:30 मुक्ता प्रसाद नगर में डॉ मिर्जा हैदर बैग द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे तथा महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। दोपहर एक बजे गिरिराज खेरीवाल तथा सायं 4 बजे अरुण खोखर द्वारा आयुर्वेदिक सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 5:30 बजे सूचना केंद्र में आयोजित जनसंपर्क अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष अधिकारी दो दिवसीय दौरे के दौरान बीकानेर रहेंगे।