Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में नवजात को छोड़कर गायब होने के मामले बढ़ रहे है। ताज़ा मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक जना एक नवजात बच्चे को कचरे के ढेर में फेंक कर चला गया। घटना रविवार दोपहर की है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की कालू रोड़ पर कचरे के ढेर में एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा पड़ा मिला था। वहा से गुजर रहे एक युवक को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने आसपास देखा, इस दौरान उसे नवजात दिखाई दिया। युवक ने नवजात को संभाला और पुलिस को सूचना देकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जानकारी में रहे कि पिछले दिनों पीबीएम हॉस्पिटल में भी ऐसी घटनाएं हुई थी।