Thar पोस्ट, न्यूज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को खतूरिया कॉलोनी ई सेक्टर में उत्तर विकास समिति के आदर्श पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के पदाधिकारी व कॉलोनी के लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान करीब 30 जनोँ ने प्रत्येक रविवार को अभियान के तहत श्रमदान का संकल्प किया।