Thar पोस्ट। कांग्रेस की पहली सूची लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मंगलवार को दिल्ली रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार बैठक के बाद कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में सीएम के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सचिन पायलट भी शमिल होंगे। पहली सूची में 70 नाम बताए जा रहे है।गौरव गोगोई की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले 14 अक्टूबर को भी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई थी, जिसमें उम्मीदवारों के 3000 आवेदनों में से 70 नामों पर सहमति बनी थी। तब पीसीसी चीफ ने कहा था कि इन नामों दूसरी बैठक में मंथन के बाद फाइनल लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 18 अक्टूबर के बाद कभी भी कांग्रेस की लिस्ट जारी हो सकती है। संभावित कैंडिडेट्स पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की पहली लिस्ट में सरदारपुर से अशोक गहलोत, नाथद्वारा से डॉ. सीपी जोशी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक से सचिन पायलट, पोकरण से साले मोहम्मद, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, नावां से महेंद्र चौधरी, नवलगढ़ से डॉ. राजकुमार शर्मा, केकड़ी से रघु शर्मा, लालसोट से प्रसादी लाल मीणा, बायतु से हरीश चौधरी, अंता से प्रमोद जैन भाया, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल, डीडवाना से चेतन डुडी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया और मांडल से रामलाल जाट को टिकट मिल सकता है।