Thar पोस्ट, न्यूज। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 140 नामों को हरी झंडी मिल गयी है। देर रात तक चली बैठक में दिग्गज काँग्रेसी शामिल हुए। राजस्थान विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस अब किसी भी घड़ी सूची जारी कर सकती है। प्रत्याशियों के नाम पर सुबह सीईसी की बैठक के बाद मुहर लग चुकी है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी में 140 नामों को हरी झंडी दे दी गई है। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि 85 फीसदी से अधिक मौजूदा विधायकों को कांग्रेस फिर से टिकट देने की तैयारी में हैं। पहली सूची में बीकानेर के एक या दो नाम ही बताए जा रहे है। संभवत दूजी सूची में सभी नाम हो। इस लिस्ट में बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के नाम भी शामिल हैं।मंगलवार देर रात तक गौरव गोगोई की अध्यक्षता में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली, जिसमें सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में देर रात तक विधानसभा सीटों के लिए गहन मंथन किया गया। इसके बाद यह संभावना है कि बुधवार शाम तक कांग्रेस की कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।